फॉण्ट कनवर्टर NEW

ओरमांझी में घर से फटा विस्फोटक कांड! 5,000 जिलेटिन स्टिक बरामद

Ranchi News: रांची के ओरमांझी इलाके में बुधवार देर रात पुलिस ने ऐसी बरामदगी की, जिसने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी। पिस्का क्रशर मंडी के पास स्थित एक घर से अवैध रूप से इकट्ठा रखा गया विस्फोटक मिला है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची के ओरमांझी इलाके में बुधवार देर रात पुलिस ने ऐसी बरामदगी की, जिसने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी। पिस्का क्रशर मंडी के पास स्थित एक घर से अवैध रूप से इकट्ठा रखा गया विस्फोटक मिला है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 5,000 जिलेटिन स्टिक और 300 डेटोनेटर जब्त किए गए हैं। ये विस्फोटक अवैध माइनिंग और स्टोन चिप्स निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले थे।

छापेमारी के दौरान दो युवक फरार

पुलिस टीम के पहुंचते ही घर में मौजूद दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस अब दोनों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश में लगातार छापेमारी कर रही है। जिस मकान से विस्फोटक बरामद हुआ है, वह आनंद बेदिया नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। अब पुलिस मकान मालिक सहित इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

अवैध माइनिंग का बड़ा केंद्र बनता ओरमांझी

ओरमांझी लंबे समय से अवैध खनन की वजह से सुर्खियों में रहा है। स्थानीय लोग अक्सर सरकारी अधिकारियों और खनन माफियाओं की मिलीभगत का आरोप लगाते रहे हैं। इस धंधे में बड़े पैमाने पर विस्फोटक उपयोग होता है, और पुलिस को संदेह है कि यह जगह सिर्फ भंडारण ही नहीं, बल्कि बिक्री का गुप्त केंद्र भी रही होगी।

विस्फोटक की सप्लाई कहां से और किसको? पुलिस कर रही पड़ताल

बरामद किए गए विस्फोटक की मात्रा इतनी है कि पुलिस इसे किसी छोटे स्तर का मामला नहीं मान रही। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर कहां से खरीदे गए, किसके माध्यम से पहुंचे और किन जगहों की सप्लाई लिस्ट में थे। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क बड़ा है और आगे और गिरफ्तारियां होने की पूरी संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram