फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में 18 को मेगा आई व मेंटल हेल्थ कैंप, फ्री जांच-इलाज का मौका

Lohardaga news: साइंस फॉर सोसाइटी, लोहरदगा इकाई की ओर से आगामी 18 जनवरी (रविवार) को पूर्वाह्न 10:30 बजे गुदरी बाजार हनुमान मंदिर के निकट स्थित महादेव लाल खेमराज स्मृति भवन में एक भव्य नि:शुल्क मेगा आई व हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है।इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: साइंस फॉर सोसाइटी, लोहरदगा इकाई की ओर से आगामी 18 जनवरी (रविवार) को पूर्वाह्न 10:30 बजे गुदरी बाजार हनुमान मंदिर के निकट स्थित महादेव लाल खेमराज स्मृति भवन में एक भव्य नि:शुल्क मेगा आई व हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है।इस शिविर में आमजन को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ पूर्णतः नि:शुल्क मिलेगा। इस मेगा कैंप में रांची के प्रसिद्ध आई स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल मीनाक्षी नेत्रालय एवं गरुड़ आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर सह वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, एम.डी.(आई), एम्स नई दिल्ली, एफआरसीएस (पी-1), ग्लास्को (यू.के.) के नेतृत्व में आधुनिक उपकरणों से आंखों की जांच एवं इलाज किया जाएगा। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवा एवं चश्मा भी प्रदान किया जाएगा।

विशेष बात यह है कि इस शिविर में आंखों के इलाज के साथ-साथ माइग्रेन, डिप्रेशन, एंजायटी और नींद से जुड़ी समस्याओं का भी निःशुल्क परामर्श, इलाज एवं दवा वितरण किया जाएगा, जिससे यह कैंप एक समग्र स्वास्थ्य शिविर के रूप में लोगों को लाभ पहुंचाएगा। इस मेगा हेल्थ कैंप के उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि लोहरदगा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोहरदगा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. गणेश प्रसाद, गुमला के सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी, लोहरदगा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कृपा शंकर पांडे (सुमन जी, शिक्षाविद् मदन मोहन पांडे, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह आदि की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। साइंस फॉर सोसाइटी के एग्जीक्यूटिव मेंबर सह कैंप ऑर्गेनाइजर संजय बर्म्मन ने बताया कि डॉ. अभिषेक कुमार सिंह को पलामू, चतरा और रांची के सुदूर ग्रामीण इलाकों में 400 से अधिक सफल नि:शुल्क आई कैंप आयोजित करने का व्यापक अनुभव है।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि समय बचाने के लिए अपना नाम पूर्व पंजीकरण के तहत गुदरी बाजार स्थित कंचन ज्वेलर्स में दर्ज करा लें। यह मेगा कैंप न केवल जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होगा, बल्कि समाज के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक मजबूत संदेश भी देगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram