Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»ऑपरेशन सिंदूर : सेना और सरकार ने किए कई खुलासे, चीन ने जताया खेद
India

ऑपरेशन सिंदूर : सेना और सरकार ने किए कई खुलासे, चीन ने जताया खेद

By Samsul HaqueMay 7, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने ले लिया है। सौ से अधिक आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत ढेर कर दिया गया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी और दो सैन्य महिला अधिकारियों ने इस अटैक की पूरी डिटेल देते हुए कहा कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला 2008 में मुंबई अटैक के बाद सबसे बड़ा था, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे गए। उन्होंने कहा कि यह हमला लश्कर-ए-तैयबा ने कराया था, जो पाकिस्तान से संचालित है। उन्होंने कहा कि इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फोर्स ने ली थी, जो लश्कर-ए-तैयबा का ही एक संगठन है। विदेश सचिव ने कहा कि यह संगठन मुखौटा ग्रुप है, जो लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद जैसे समूहों की आतंकी हरकतों को ही अंजाम देता है।

ऐसी स्थिति में भारत ने सीमा पार आतंकी हमलों को रोकने, उन्हें जवाब देने के लिए ऐक्शन लिया है। हमने नपी-तुली कार्रवाई की है। आतंकी ठिकानों को ही हमने टारगेट किया है। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी पाकिस्तान को बताया था कि उसकी जमीन से लश्कर और जैश के आतंकी ठिकाने चल रहे हैं। इसके बाद भी पाकिस्तान ने उन पर कोई ऐक्शन नहीं लिया। ऐसी स्थिति में यह हमारा अधिकार था कि अपने खिलाफ होने वाली आतंकी साजिशों को खत्म किया जाए।भारत सरकार ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बयान से इस संगठन का जिक्र हटवाने के लिए पाकिस्तान ने पूरा जोर लगा दिया। इससे साबित होता है कि पाकिस्तान का लिंक इस संगठन से था और उसकी ही शह पर यह हमला हुआ। विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया भर में आतंकवाद की शरण स्थली के तौर पर पहचान बना चुका है। विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत सरकार ने 23 अप्रैल को ही सिंधु जल समझौते को रोकने जैसे कई सख्त कदम उठाए थे। इसके बाद भी पाकिस्तान ने आतंकियों के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया और वह उलटे भारत पर ही आरोप लगाता रहा।

चीन ने जताया खेद, कहा- शांति और संयम जरुरी

चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, हम भारत की आज तड़के की सैन्य कार्रवाई पर खेद जताते हैं और वर्तमान हालात पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं। हम भारत और पाकिस्तान से आग्रह करते हैं कि वे शांति और स्थिरता को सर्वोपरि रखें, शांत रहें और अधिकतम संयम बरतें। चीन की यह प्रतिक्रिया उस समय आई है जब भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान की सीमा के भीतर 100 किलोमीटर तक घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को राफेल विमानों और मिसाइलों से निशाना बनाया। पाकिस्तान भारत की इस एयर स्ट्राइक से कांप गया है। उधर, चीन लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का इच्छुक रहा है, लेकिन भारत इस प्रकार के मामलों को द्विपक्षीय विषय मानते हुए तीसरे पक्ष की भूमिका को खारिज करता रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.