फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

शादी के मंडप से लापता दुल्हन प्रेमी संग मिली इस हालात में, जानें …

UP News: बाराबंकी जिले में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ है। मसौली थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बुधवार सुबह एक आम के बाग में पेड़ से प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले। युवती की पहचान उसी गांव की शिल्पा यादव

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

UP News: बाराबंकी जिले में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ है। मसौली थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बुधवार सुबह एक आम के बाग में पेड़ से प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले। युवती की पहचान उसी गांव की शिल्पा यादव (22) के रूप में हुई, जो 5 मई को अपनी शादी के मंडप से अचानक लापता हो गई थी। युवक की पहचान भानू प्रताप सिंह (28) के रूप में हुई है, जो उसी गांव का रहने वाला था और शिल्पा का प्रेमी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा और शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार, दोनों शव एक ही साड़ी के फंदे से लटके हुए थे।

क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने बताया कि शिल्पा की शादी 5 मई को सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर सरैया निवासी सुनील कुमार से होनी थी। बारात आने पर शिल्पा अचानक गायब हो गई थी। युवती के लापता होने के बाद उसके पिता ने अपनी भतीजी के साथ विवाह की रस्म पूरी कर बारात को विदा किया था। पुलिस शिल्पा की तलाश कर रही थी।

जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो शिल्पा की ओर से लिखा गया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उनकी मौत के लिए दोनों परिवारों की कोई गलती नहीं है। वे दोनों एक साथ जी नहीं सकते थे, इसलिए एक साथ मरने का फैसला किया। पुलिस ने मौके से मृतक युवक की बाइक भी बरामद की है।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं और दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सुसाइड नोट की सच्चाई की पुष्टि कर रही है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram