फॉण्ट कनवर्टर NEW

ऑपरेशन नार्कोस : रांची रेलवे स्टेशन पर 14 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Ranchi : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नार्कोस के तहत रांची में नई कार्रवाई सामने आई है। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने रांची रेलवे स्टेशन व

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नार्कोस के तहत रांची में नई कार्रवाई सामने आई है। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने रांची रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 15027 के कोच एस-3 से 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई है।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रेन की गहन तलाशी के दौरान तीन संदिग्ध बैग पाए गए। इन बैगों के पास दो पुरुष और एक महिला बैठे थे। पूछताछ में तीनों ने बैग अपना होना स्वीकार किया, लेकिन भीतर रखे सामान के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। लगातार पूछताछ के बाद अंततः एक संदिग्ध ने बैग में गांजा होने की बात कबूल की।

इसके बाद तीनों संदिग्धों को उनके बैग सहित प्लेटफॉर्म पर उतारकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। प्लेटफॉर्म पर की गई विस्तृत जांच में बैगों से गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram