फॉण्ट कनवर्टर NEW

एनसीसी की साइक्लोथॉन से युवाओं में शौर्य और राष्ट्रभक्ति का संचार

घाघरा (गुमला): महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर आयोजित एनसीसी की बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन यात्रा का भव्य शुभारंभ गुमला से किया गया। यह साइकिल यात्रा युवाओं में देशभक्ति, शौर्य और क्रांतिकारी चेतना का संदेश लेकर गुमला से रवाना हुई, जो घाघरा थाना में

अपनी भाषा में पढ़ें

घाघरा (गुमला): महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर आयोजित एनसीसी की बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन यात्रा का भव्य शुभारंभ गुमला से किया गया। यह साइकिल यात्रा युवाओं में देशभक्ति, शौर्य और क्रांतिकारी चेतना का संदेश लेकर गुमला से रवाना हुई, जो घाघरा थाना में अल्प विश्राम के बाद लोहरदगा पहुँची। लोहरदगा में रात्रि विश्राम के पश्चात यह यात्रा रांची के लिए प्रस्थान करेगी और आगे दिल्ली की ओर बढ़ेगी।

इस साइक्लोथॉन यात्रा का नेतृत्व एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर पी. वी. शर्मा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और देशप्रेम के प्रति प्रेरित करना है, साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के विचारों, संघर्ष और बलिदान से नई पीढ़ी को जोड़ना है। यात्रा गुमला–लोहरदगा–रांची मार्ग से होते हुए दिल्ली पहुँचेगी, जहाँ इसका समापन 27 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है।

इस साइकिल यात्रा में एक इंस्पेक्टर सहित कुल आठ सदस्य शामिल हैं, जिनमें एनसीसी के जांबाज़ कैडेट छात्र-छात्राएं पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का स्वागत किया जा रहा है।

यह साइक्लोथॉन न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है, बल्कि भगवान बिरसा मुंडा के जनजागरण, स्वाभिमान और संघर्ष की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम भी सिद्ध हो रही है।

घाघरा से दीनदयाल राम की रिपोट 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram