फॉण्ट कनवर्टर NEW

विश्व पर्यावरण दिवस पर RMC ने लगाए 5000 पौधे, प्लास्टिक मुक्त शहर का लिया संकल्प

Ranchi News : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम (RMC) द्वारा शहर में बड़े पैमाने पर पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। इस मौके पर निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी सहित निगम के अधिकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम (RMC) द्वारा शहर में बड़े पैमाने पर पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। इस मौके पर निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य केंद्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर रहा, जहां पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।

निगम की ओर से जानकारी दी गई कि इस विशेष दिवस पर लगभग 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों में रोपे जा रहे हैं। उप प्रशासक ने नागरिकों से अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग बंद करें, वर्षा जल का संचयन करें और अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनें। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की टीम ने प्लास्टिक के थैले लेकर घूम रहे नागरिकों को कपड़े के थैले वितरित किए और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram