फॉण्ट कनवर्टर NEW

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर संगोष्ठी, अन्नपूर्णा देवी ने दी श्रद्धांजलि

Hazaribagh News : भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्रवादी नेता और महान विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर रविवार को हजारीबाग में भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोडरमा से लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Hazaribagh News : भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्रवादी नेता और महान विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर रविवार को हजारीबाग में भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोडरमा से लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

उन्होंने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कहा कि वे केवल भारत माता के सच्चे सपूत ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी राष्ट्रनिर्माता भी थे। अन्नपूर्णा देवी ने उनके ‘एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान’ के संकल्प को याद करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन त्याग, बलिदान और राष्ट्र सेवा की मिसाल है।

संगोष्ठी में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और आम नागरिक भी शामिल हुए। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन दर्शन, राजनीतिक योगदान और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ समापन हुआ। यह आयोजन उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना और डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम साबित हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram