फॉण्ट कनवर्टर NEW

पश्चिमी सिंहभूम में भीषण सड़क हादसा, श्राद्ध में जा रहे 20 लोग घायल, 11 गंभीर

West Singhbhum News : जिले में रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे 28 लोगों से भरा छोटा हाथी (टाटा मैजिक) वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा पांड्राशाली ओपी थाना क्षेत्र के बड़ा थोलको के पास दोपहर

अपनी भाषा में पढ़ें

West Singhbhum News : जिले में रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे 28 लोगों से भरा छोटा हाथी (टाटा मैजिक) वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा पांड्राशाली ओपी थाना क्षेत्र के बड़ा थोलको के पास दोपहर करीब 3 बजे हुआ।

हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पहले सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 11 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सरायकेला थाना क्षेत्र के कुलुपटांगा गांव से ये सभी लोग चाईबासा स्थित एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे थे। वाहन ओवरलोड था और मोड़ पर ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ने के कारण वह सड़क किनारे पलट गया।

घायलों में आरती सुंडी (33), रिया केराई (16), गोविंद पड़ेया (17), अमन केराई (20), रीता देवगम (50), मंजू (23), कृति (2), सिल्ली केराई (17), साधु बोदरा (40), रितेश केराई (35) और टूरा पूर्ति (32) शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram