फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

पीड़िता ने दु’ष्क’र्मी को झौंक दिया आग में, तड़प-तड़पकर हुई मौत

India News: ओड़िसा के गजपति जिले में 60 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के एक समूह ने उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस मामले में कुल 10 लोगों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

India News: ओड़िसा के गजपति जिले में 60 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के एक समूह ने उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें आठ महिलाएं शामिल हैं।

मृतक के परिवार द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी। मोहना थाना प्रभारी बसंत सेठी ने कहा, हमें पता चला कि उस व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी और उसके बाद उसके शव को जला दिया गया था। पुलिस ने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक जंगल के पास पहाड़ी से जली हुई अस्थियां और राख बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि गांव के एक वार्ड सदस्य सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना तीन जून की रात को हुई जब व्यक्ति ने गांव में 52 वर्षीय विधवा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि उसके पिछले यौन उत्पीड़न की पीड़ितों सहित कुछ महिलाओं ने बाद में एक बैठक की और उसे मार डालने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, वे उसके घर गईं, जहां वह सो रहा था, और 52 वर्षीय विधवा ने अन्य लोगों की मदद से उस व्यक्ति की हत्या कर दी। दो पुरुषों ने भी महिलाओं की सहायता की थी।

सेठी ने कहा, गिरफ्तार की गई छह महिलाओं ने यह स्वीकार किया है कि वे उस व्यक्ति द्वारा यौन शोषण का शिकार हो चुकी थीं और उन्होंने इस पीड़ा को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया। गजपति के पुलिस अधीक्षक जतिंद्र कुमार ने कहा, महिलाओं ने उस व्यक्ति (मृतक) के खिलाफ पुलिस से शिकायत नहीं की थी और न ही कभी किसी तरह की मदद मांगी थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram