फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

इस सप्ताह भीषण गर्मी और चलेगी हीटवेव, दक्षिण भारत में सक्रिय होगा मॉनसून

India News: दिल्ली-एनसीआर, यूपी समेत देश के कई राज्यों में अप्रैल और मई में गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब जून में भीषण गर्मी ने सभी का चैन सुकून छीन लिया और गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, बिहार,

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

India News: दिल्ली-एनसीआर, यूपी समेत देश के कई राज्यों में अप्रैल और मई में गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब जून में भीषण गर्मी ने सभी का चैन सुकून छीन लिया और गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में लू जैसे हालात हैं। मई के तीसरे सप्ताह में अच्छी बारिश से मौसम ठंडा हो गया था, लेकिन अब मॉनसून आने में देर है और उससे पहले भीषण गर्मी पड़ रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह के आखिर तक भीषण गर्मी रहेगी और लू भी चलेगी।

12 से 15 जून तक कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना

पश्चिमोत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी रहेगी, जबकि दक्षिण भारत में मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है। 12 से 15 जून में कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा 13 से 15 जून के दौरान कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले 4 से 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में लू की संभावना है। 13 से 15 जून के बीच हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है।

इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस बारिश से तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों में यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में तापमान में गिरावट आ सकती है। इसका अर्थ है कि तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। यही नहीं बुधवार को लेकर तो अनुमान है कि तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि सप्ताहांत के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इसी तरह से अगले दो से तीन दिन तक पूर्वी भारत के राज्यों में भी तापमान में गिरावट नहीं आएगी। इसके बाद अगले कुछ दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram