फॉण्ट कनवर्टर NEW

अब पेट्रोल पंपों पर मिलेगी बेहतर सुविधा, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार, विभिन्न तेल कंपनियों के प्रतिनिधि तथा जिले के पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे।

बैठक में जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, नियमित आपूर्ति, गुणवत्ता नियंत्रण और उपभोक्ता सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल, गुणवत्ता जांच से संबंधित अभिलेखों का संधारण तथा ग्राहकों के लिए आवश्यक सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध रहें। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच, सीसीटीवी कैमरों के सुचारू संचालन और कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

पर्यावरण संरक्षण के तहत पेट्रोल पंप परिसरों में पौधारोपण और हरित क्षेत्र विकसित करने की बात कही गई। साथ ही अस्पताल, पुलिस, अग्निशमन विभाग और अन्य आपातकालीन सेवाओं के संपर्क नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित करने तथा सड़क किनारे संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने हेलमेट उपयोग को बढ़ावा देने, सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग करने और रक्तदान शिविरों में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल पंप नागरिक सुविधाओं और जनसुरक्षा के महत्वपूर्ण केंद्र हैं, इसलिए सभी संचालक निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram