फॉण्ट कनवर्टर NEW

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत नॉमिनी को 2 लाख रुपये की मृत्यु दावा राशि का भुगतान

गुमला: ग्राम आमतीपानी, नीचे लोदापाठ निवासी कुशल भगत की असामयिक मृत्यु दो माह पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। वह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत बीमित थे। आज बैंक ऑफ इंडिया शाखा बिशुनपुर के माध्यम से उनके नामिनी विमला भगत को

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला: ग्राम आमतीपानी, नीचे लोदापाठ निवासी कुशल भगत की असामयिक मृत्यु दो माह पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। वह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत बीमित थे। आज बैंक ऑफ इंडिया शाखा बिशुनपुर के माध्यम से उनके नामिनी विमला भगत को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की मृत्यु दावा राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर बैंक शाखा प्रबंधक, बीपीएम, बीसी एवं सीसी की उपस्थिति रही। दावा प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण किया गया, जो बीमा योजना के प्रति जन-विश्वास को मजबूत करता है।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक सरल, सुलभ और अल्प प्रीमियम पर उपलब्ध जीवन बीमा सुरक्षा है, जिसके तहत 18 से 50 वर्ष की आयु के नागरिक वार्षिक ₹436 के प्रीमियम पर ₹2 लाख तक का जीवन बीमा प्राप्त कर सकते हैं।

जिला प्रशासन की ओर से सभी पात्र नागरिकों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़ने एवं अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की जाती है, ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में उनके परिजनों को आर्थिक संबल प्राप्त हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram