हजारीबाग: मिलाद-उन-नबी त्योहार को देखते हुए हजारीबाग में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जुलूस और भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कुछ जगहों पर नो-एंट्री लागू करने का फैसला लिया है।
नई व्यवस्था के तहत सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक निर्धारित स्थानों पर वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। इसमें भारी वाहनों समेत अन्य वाहन भी शामिल हैं।
इन जगहों पर रहेगी नो-एंट्री
नो-एंट्री भारत माता चौक (बाइपास मोड़), रसूलीगंज चौक, रेलवे ओवरब्रिज लेपो रोड मोड़, छड़वा गदोखर मोड़, सिंघानी मोड़, चानो रोड ओवरब्रिज के पास और नगवां टोल प्लाजा बाइपास मोड़ पर लागू रहेगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और स्थान पर नो-एंट्री का पालन करें। साथ ही यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।




