फॉण्ट कनवर्टर NEW

राज्यसभा जाने से पहले एक्शन में नीतीश! 5 दिनों में नापेंगे बिहार के 10 जिले

Patna: सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं और प्रक्रिया के बीच बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम एक बार फिर जनता के बीच पहुंचने के लिए अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे चरण की शुरुआत करने जा रहे

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं और प्रक्रिया के बीच बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम एक बार फिर जनता के बीच पहुंचने के लिए अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इस यात्रा का पूरा विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीएम की यह महत्वपूर्ण यात्रा 10 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेगी। इन 5 दिनों के भीतर नीतीश कुमार बिहार के 10 प्रमुख जिलों का दौरा करेंगे। यात्रा का आगाज 10 मार्च को सुपौल जिले से होगा। इसी दिन वे मधेपुरा भी जाएंगे, जहां उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।

अगले दिन यानी 11 मार्च को सीएम अररिया और किशनगंज में विकास कार्यों का जायजा लेंगे और दोबारा मधेपुरा लौटकर विश्राम करेंगे। 12 मार्च को उनका काफिला पूर्णिया और कटिहार पहुंचेगा। यात्रा के चौथे दिन 13 मार्च को वे सहरसा और खगड़िया का दौरा करेंगे। समृद्धि यात्रा के अंतिम दिन यानी 14 मार्च को सीएम बेगूसराय और शेखपुरा में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वापस राजधानी पटना लौट आएंगे।

इस पूरी यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ‘सात निश्चय’ और ‘प्रगति यात्रा’ से जुड़ी योजनाओं का जमीनी स्तर पर निरीक्षण करेंगे। साथ ही, वे कई नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर जनता को बड़ी सौगात भी देंगे। जिलास्तरीय समीक्षा बैठकों के जरिए वे अधिकारियों को कड़े निर्देश देंगे और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से सीधे आम लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे।

Read more: सात निश्चय-3: बिहार के हर गांव में पहुंचेगा ‘सुधा’, जीविका दीदियों को मिलेगा रोजगार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram