फॉण्ट कनवर्टर NEW

अहमदाबाद में तिरंगे का परचम: भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर जीता वर्ल्ड कप

Ahmedabad: भारत ने अपनी सरजमीं पर इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को

अपनी भाषा में पढ़ें

Ahmedabad: भारत ने अपनी सरजमीं पर इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को 96 रनों से करारी मात दी। इस जीत के साथ ही भारत एक बार फिर टी20 क्रिकेट का विश्व विजेता बन गया है।

संजू सैमसन का ‘विराट’ रिकॉर्ड इस विश्व कप के हीरो रहे संजू सैमसन ने फाइनल में भी अपनी धाक जमाई। उन्होंने मात्र 46 गेंदों में 89 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के एक ही संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 52 (21 गेंद) और ईशान किशन ने 54 (25 गेंद) रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में शिवम दुबे ने महज 8 गेंदों में 26 रन कूटकर भारत का स्कोर आसमान पर पहुंचा दिया।

ताश के पत्तों की तरह ढह गई कीवी टीम विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई। जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए मिशेल सेंटनर (43), जेम्स नीशम (8) और मैट हेनरी (0) को पवेलियन भेजकर कीवी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने भी महत्वपूर्ण विकेट लेकर भारत की जीत सुनिश्चित की। पूरी कीवी टीम भारतीय आक्रमण के आगे टिक नहीं सकी और मैच 96 रनों के बड़े अंतर से गंवा दिया।

स्कोर बोर्ड: एक नजर में

भारतीय बल्लेबाजी (प्रमुख स्कोर):

बल्लेबाजरनगेंद4s6sस्ट्राइक रेट
संजू सैमसन (Wk)894658193.48
ईशान किशन542544216.00
अभिषेक शर्मा522163247.62
शिवम दुबे26832325.00
हार्दिक पांड्या181311138.46

न्यूजीलैंड बल्लेबाजी (प्रमुख पतन):

बल्लेबाजरनगेंदविकेट लेने वाला गेंदबाज
मिशेल सेंटनर (C)4335जसप्रीत बुमराह
डेरिल मिशेल1711अक्षर पटेल
जेम्स नीशम87जसप्रीत बुमराह
मार्क चैपमैन38हार्दिक पांड्या
जैकब डफी35अभिषेक शर्मा

Read more: T20 वर्ल्ड कप फाइनल: टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, पावरप्ले में वर्ल्ड रिकॉर्ड

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram