Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»सीएम नीतीश कुमार ने दी बिहारवासियों को बड़ी सौगात, ₹4233 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण
Bihar

सीएम नीतीश कुमार ने दी बिहारवासियों को बड़ी सौगात, ₹4233 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ₹4233 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। किसानों से लेकर पंचायत स्तर तक होंगे सीधे लाभ।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueOctober 1, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: सीएम नीतीश कुमार ने आज प्रदेश की जनता को ₹4233 करोड़ की लागत से बनी कई जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि जनता की सुविधा और ग्राम्य विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समय से और गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरे किए जाएं ताकि लाभ सीधे लोगों तक पहुँच सके।

पंचायत स्तर पर बड़ा बदलाव

कार्यक्रम में सीएम ने 663 पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास किया, जिनका निर्माण ग्राम पंचायतों की ओर से ₹1823 करोड़ की लागत से होगा। इसके अलावा सीएम कन्या विवाह मंडप योजना के तहत 1000 विवाह मंडपों के निर्माण का शुभारंभ किया गया, जिसकी लागत लगभग ₹500 करोड़ तय की गई है।

जिलों में विकास कार्य और भवन

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर बाजार प्रांगण का उद्घाटन किया गया, जिसका निर्माण ₹40 करोड़ 46 लाख की लागत से हुआ है। भवन निर्माण विभाग द्वारा ₹885 करोड़ की लागत से 322 पंचायत भवनों का निर्माण किया गया है। इसी तरह स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा ₹825 करोड़ की लागत से 367 भवन और ग्राम पंचायतों द्वारा ₹160 करोड़ की लागत से 140 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कर लोकार्पण किया गया।

किसानों को मिला बड़ा लाभ

सीएम ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है। कृषि विभाग की इनपुट अनुदान योजना के तहत अगस्त 2025 की अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित 2.41 लाख किसानों को ₹113 करोड़ से अधिक की राशि सीधा खाते में भेजी गई है। उन्होंने भरोसा दिया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा।

बसंतिक (रबी) महाभियान 2025 का शुभारंभ

नीतीश कुमार ने इस अवसर पर बसंतिक (रबी) महाभियान 2025 का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण इलाकों की बुनियादी संरचना मजबूत होगी और आने वाले समय में आम नागरिकों के साथ-साथ किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा कि सरकार आने वाले समय में शिक्षा, कृषि और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.