फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में सांप के काटने से 209 कोबरा बटालियन के जवान की गई जान

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सल अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार की देर रात करीब एक बजे छोटानागरा थाना क्षेत्र के नूरधा जंगल में 209 कोबरा बटालियन के कांस्टेबल संदीप कुमार को जहरीले सांप ने काट लिया। मौके पर उपचार

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सल अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार की देर रात करीब एक बजे छोटानागरा थाना क्षेत्र के नूरधा जंगल में 209 कोबरा बटालियन के कांस्टेबल संदीप कुमार को जहरीले सांप ने काट लिया। मौके पर उपचार मिला लेकिन हालत गंभीर होने पर उनकी मौत हो गई। बुधवार को आईजी अभियान माइकल राज एस ने जवान की मौत की पुष्टि की।

जवानों के लिए प्राकृतिक चुनौतियाँ बड़ी बाधा

नक्सल प्रभावित इलाकों में सिर्फ नक्सली ही नहीं बल्कि प्राकृतिक खतरे भी सुरक्षा बलों की बड़ी परीक्षा लेते हैं। पश्चिमी सिंहभूम के जंगलों में आकाशीय बिजली, सांप, बिच्छु और मच्छर जवानों के लिए जानलेवा साबित होते रहे हैं। कई पूर्व घटनाओं में सुरक्षाकर्मी इन आपदाओं और बीमारियों के कारण अपनी जान गवां चुके हैं।

इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे

इसी साल 5 मई को सारंडा में वज्रपात की चपेट में आकर सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड-इन-कमांड प्रबो सिंह की जान चली गई थी, वहीं तीन अन्य जवान उस हादसे में घायल हो गए थे। ऐसी घटनाएं साफ दिखाती हैं कि जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात जवानों को कई मोर्चों पर जूझना पड़ता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram