Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»नाइजीरिया में खूनी खेल: फुटबॉल मैच के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 29 की मौ’त
World

नाइजीरिया में खूनी खेल: फुटबॉल मैच के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 29 की मौ’त

नाइजीरिया के अदामावा राज्य में इस्लामिक स्टेट (IS) के आतंकियों ने गुयाकू गांव को बनाया निशाना; खेल देख रहे मासूमों पर बरसाईं गोलियां, गांव में भारी लूटपाट और आगजनी।
Ashish SinghBy Ashish SinghApril 28, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

अबूजा, (नाइजीरिया) | एजेंसी

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र से आतंक की एक बेहद रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। अदामावा राज्य के गुयाकू गांव में रविवार देर रात इस्लामिक स्टेट (IS) के आतंकियों ने एक फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी कर बच्चों सहित कम से कम 29 मासूम लोगों की हत्या कर दी। इस बर्बर हमले की आधिकारिक पुष्टि सोमवार को राज्य के अधिकारियों द्वारा की गई। आतंकियों ने टेलीग्राम के जरिए इस कायराना हमले की जिम्मेदारी ली है।

Read more: पूर्व प्रेमी से बदला लेने की सनक में लड़की ने कर डाला ऐसा काम.. जानें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर रविवार शाम करीब 4 बजे गांव में दाखिल हुए और कई घंटों तक कत्लेआम मचाते रहे। उस वक्त गांव के लोग एक स्थानीय फुटबॉल मैच देखने के लिए जुटे थे। आतंकियों ने अचानक भीड़ पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, जिसमें 28 पुरुष और एक महिला की जान चली गई। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं। आतंकियों ने केवल मासूमों का खून ही नहीं बहाया, बल्कि पूरे गांव को लूट लिया और दर्जनों मकानों, मोटरसाइकिलों और इबादतगाहों को आग के हवाले कर दिया।

अदामावा राज्य के गवर्नर अहमदु उमरू फ़िंटिरी ने सोमवार को प्रभावित गांव का दौरा किया और इस घटना को ‘अस्वीकार्य और दुखद’ करार दिया। हमले के बाद से गांव में इस कदर खौफ है कि बड़ी संख्या में लोग अपना घर-बार छोड़कर जंगलों और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर गए हैं। प्रशासन को अंदेशा है कि इस हमले में गांव के ही कुछ भेदियों ने आतंकियों का साथ दिया होगा, जिसकी जांच की जा रही है।

Read more: नवी मुंबई में 11 नाइजीरियाई गिरफ्तार, 16 करोड़ का ड्रग्स जब्त

फिलहाल गांव में सेना, पुलिस और स्थानीय निगरानी समूहों की भारी तैनाती कर दी गई है। गौरतलब है कि नाइजीरिया का यह इलाका साल 2009 से ही बोको हराम और ISWAP जैसे खूंखार संगठनों के निशाने पर रहा है। हाल के महीनों में इन आतंकियों ने अपनी रणनीति बदलते हुए चर्च, बाजारों और खेल के मैदानों जैसे सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाना शुरू किया है, ताकि आम जनता के मन में गहरे तक दहशत पैदा की जा सके। गवर्नर ने घायलों के मुफ्त इलाज और प्रभावित परिवारों को मुआवजे का भरोसा दिया है।

खुफिया तंत्र पर सवाल और दहशत का माहौल

नाइजीरियाई सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि आतंकियों का फुटबॉल मैदान जैसे सार्वजनिक स्थान को चुनना यह दर्शाता है कि वे सरकार की पकड़ को कमजोर साबित करना चाहते हैं। स्थानीय प्रमुख अली कुमो गोम्बी ने भी इसे एक सोची-समझी साजिश बताया है। अब सेना के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्थानीय खुफिया तंत्र को मजबूत कर ऐसे ‘स्लीपर सेल्स’ को खत्म करने की है, जो इन हमलों में आतंकियों की मदद करते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.