फॉण्ट कनवर्टर NEW

पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ 1 लाख का इनामी नेपाली बदमाश भीम बहादुर जोरा

India News: दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार सुबह एक संयुक्त अभियान में कुख्यात अपराधी और एक लाख के इनामी नेपाली बदमाश भीम बहादुर जोरा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जोरा दिल्ली-एनसीआर में हत्या, डकैती और चोरी की कई वारदातों में शामिल था। गुरुग्राम

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार सुबह एक संयुक्त अभियान में कुख्यात अपराधी और एक लाख के इनामी नेपाली बदमाश भीम बहादुर जोरा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जोरा दिल्ली-एनसीआर में हत्या, डकैती और चोरी की कई वारदातों में शामिल था।

गुरुग्राम सेक्टर-43 क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला था कि जोरा साउथ दिल्ली के आस्था कुंज पार्क इलाके में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा है। सूचना के बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी नरेंद्र शर्मा अपनी टीम और दिल्ली पुलिस के कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

जोरा अपने एक साथी के साथ मौजूद था और पुलिस को देखते ही उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने सरेंडर की चेतावनी दी, लेकिन उसने गोलियां चलाना जारी रखा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से जोरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुठभेड़ के दौरान उसके साथी ने भागने की कोशिश की, जो अब भी फरार है। पुलिस ने बताया कि जोरा मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था और कई संगीन वारदातों में शामिल था।

हाल ही में, 2 अक्टूबर को वह गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित ओर्किड पेटल सोसाइटी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता भारद्वाज के घर से 22 लाख रुपये की चोरी में शामिल था। इस वारदात में उसका साथी युवराज थापा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसके अलावा, 2024 में जोरा ने जंगपुरा इलाके में डॉक्टर योगेश चंद्र पॉल के घर डकैती डालकर उनकी हत्या की थी। पुलिस को वर्षों से उसकी तलाश थी और उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram