फॉण्ट कनवर्टर NEW

नेपाल बाढ़ में मलबे में दबा बैंक, 50 करोड़ का सोना और नकदी मिली

काठमांडू : नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। घर, इमारतें और वाहन कई फुट मलबे में दब गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में कई बैंक भी इसकी चपेट में आए हैं। ऐसे ही त्रिशूली के एक बैंक से नेपाल

बैंक

अपनी भाषा में पढ़ें

काठमांडू : नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। घर, इमारतें और वाहन कई फुट मलबे में दब गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में कई बैंक भी इसकी चपेट में आए हैं। ऐसे ही त्रिशूली के एक बैंक से नेपाल पुलिस ने करीब 50 करोड़ रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित निकाले हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, करीब आठ घंटे तक लगातार चले अभियान के बाद कृषि विकास बैंक की त्रिशूली ढुंगे शाखा से नकदी, सोना और जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। नेपाल पुलिस की ओर से जारी वीडियो में बैंक के बेसमेंट में मलबा हटाकर बचावकर्मियों को अंदर जाते देखा जा सकता है। इसके बाद बैंक में रखे लॉकरों को बाहर निकालकर जेसीबी मशीनों की मदद से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।

Read More : 1 सितंबर 2026 से बदलेंगे ये नियम, आम लोगों की जेब पर होगा असर

वीडियो में क्या-क्या आया नजर?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में पूरे बचाव अभियान की तस्वीरें दिखाई गई हैं। शुरुआत में क्रेन की मदद से बैंक परिसर का मलबा हटाया जाता है। इसके बाद बचावकर्मी बेसमेंट में रखे लॉकरों को बाहर निकालते नजर आते हैं। लॉकरों को जेसीबी मशीनों पर रखकर दूसरी जगह ले जाया गया। वीडियो में नेपाल पुलिस के कर्मी चाबियों की मदद से इन लॉकरों को खोलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

बाढ़ में बहकर त्रिशूली नदी तक पहुंची थी तिजोरी

इससे पहले नेपाल के रसुवा और ऊपरी इलाकों में स्थित एक बैंक की तिजोरी बाढ़ के पानी में बहकर त्रिशूली नदी के रास्ते धाड़िंग पहुंच गई थी। यहां तिजोरी तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने के आरोप में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। तिजोरी बाढ़ के पानी में बहने के बाद नदी की धारा के साथ नीचे की ओर आई और धाड़िंग पहुंची थी। मौके पर सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम ने संदिग्धों को पकड़ा।

क्षतिग्रस्त तिजोरी से 92 लाख रुपये निकालने का आरोप

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों पर क्षतिग्रस्त तिजोरी से पैसे निकालने का आरोप है। अधिकारियों ने उनके पास से 92,68,505 नेपाली रुपये नकद बरामद किए। मामले में 29 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram