फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में 8 शिक्षकों को रिटायरमेंट के दिन मिले सभी देय लाभ

रांची : DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज यानी सोमवार को डीसी कार्यालय सभागार में पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के आठ शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके सभी रिटायरमेंट लाभ सौंपे गए। जिला प्रशासन की इस

शिक्षकों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज यानी सोमवार को डीसी कार्यालय सभागार में पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के आठ शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके सभी रिटायरमेंट लाभ सौंपे गए। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके देय लाभ समय पर और सम्मानपूर्वक उपलब्ध कराना है। समारोह में सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।

Read More : नेपाल बाढ़ में मलबे में दबा बैंक, 50 करोड़ का सोना और नकदी मिली

आठ शिक्षकों को सौंपे गए सेवानिवृत्ति लाभ

समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले आठ शिक्षकों को उनके सभी सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान किए गए। इनमें पुनम एक्का, सहायक शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय ओपा (बालिका), चान्हों शामिल हैं। इसके अलावा सुरेखा कुमारी, सहायक शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय गाड़ी, राँची-1; युगेश्वर विश्वकर्मा, सहायक शिक्षक, आरा देवरखण्ड, बुढ़मू और शिवसागर प्रसाद, सहायक शिक्षक, राजकीय उच्च मध्य विद्यालय मुन्ना, बुढ़मू को भी लाभ सौंपे गए। वहीं शिवनन्दन कुमार, सहायक शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बारेडीह, बेड़ो; सुनीता चौधरी, सहायक शिक्षक, श्रद्धानन्द सेवाश्रम मध्य विद्यालय, रातू पथ, राँची-1; विभा तिर्की, सहायक शिक्षक, संत पौल्स मध्य विद्यालय, चर्च रोड, राँची और सिबिलन मड़की, सहायक शिक्षक, जी.ई.एल. मध्य विद्यालय, अमलेशा, तमाड़, राँची को भी सेवानिवृत्ति लाभ दिए गए।

DC ने शिक्षकों के योगदान को सराहा

DC मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के दीर्घकालीन सेवाकाल के दौरान किए गए योगदान की सराहना की और सभी को अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आज के बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत पर भी चर्चा की। DC ने कहा कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों से जागरूक होने की अपील की।

वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अपील

DC ने सेवानिवृत्त शिक्षकों से अपने आसपास के वंचित और गरीब बच्चों को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें पढ़ा-लिखाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका केवल कक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज निर्माण में भी उनकी अहम भूमिका होती है। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची वसीम अहमद और जिला शिक्षा अधीक्षक रांची बादल राज भी मौजूद रहे। जिला प्रशासन के अनुसार, यह पहल सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता और समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram