फॉण्ट कनवर्टर NEW

विधानसभा में बढ़ा भाजपा की रणनीति का जोर, नवीन जायसवाल को मिली अहम भूमिका

Ranchi News : झारखंड की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बड़ा कदम उठाया है। हटिया से विधायक नवीन जायसवाल को भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी मिलने के साथ ही उनके कद में राजनीतिक तौर पर

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बड़ा कदम उठाया है। हटिया से विधायक नवीन जायसवाल को भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी मिलने के साथ ही उनके कद में राजनीतिक तौर पर उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इसके अलावा, धनबाद से विधायक राज सिन्हा और बगोदर से विधायक नागेंद्र महतो को सचेतक नियुक्त किया गया है। भाजपा ने इन नियुक्तियों में क्षेत्रीय संतुलन का खास ख्याल रखा है ताकि विधानसभा में पार्टी की रणनीतियां और मजबूत हो सकें।

भाजपा नेताओं का मानना है कि इन नियुक्तियों से विधानसभा सत्रों के दौरान पार्टी की बात को और प्रभावशाली ढंग से रखा जा सकेगा और सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति और धारदार होगी।

इन नियुक्तियों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद आदित्य साहू सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने नव नियुक्त नेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

यह नियुक्ति आने वाले विधानसभा सत्रों में भाजपा की सक्रियता और आक्रामक रणनीति का संकेत भी मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram