फॉण्ट कनवर्टर NEW

धर्म परिवर्तन कराकर करना चाहता था चौथी शादी, WhatsApp में पढ़वाया कलमा

UP News: यूपी के आगरा धर्मांतरण कांड में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रहमान ने उत्तराखंड की रहने वाली युवती को सोशल मीडिया के जरिए अपने जाल में फंसाया और उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे चौथी शादी करना चाहता था। लड़की

अपनी भाषा में पढ़ें

UP News: यूपी के आगरा धर्मांतरण कांड में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रहमान ने उत्तराखंड की रहने वाली युवती को सोशल मीडिया के जरिए अपने जाल में फंसाया और उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे चौथी शादी करना चाहता था। लड़की को दिल्ली भेजने की तैयारी थी, लेकिन समय रहते पुलिस ने युवती को सुरक्षित बचा लिया।

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया किया छह साल पहले फेसबुक पर युवती की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी अबू तालीब से हुई। तालीब ने उसे एक ऑनलाइन ग्रुप से जोड़ा। उसकी बातचीत दिल्ली, देहरादून और अन्य शहरों के आरोपियों से कराई। युवती को नए फोन, रीचार्ज और आर्थिक मदद देकर धर्मांतरण के लिए तैयार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लड़की को WhatsApp पर कलमा पढ़वाया और उसका नाम बदलकर ‘मरियम’ रख दिया। उसे हरिद्वार के रास्ते दिल्ली ले जाकर निकाह कराने की योजना थी। इस दौरान उसे अपने मोबाइल और सिम कार्ड तोड़ने के लिए कहा था, ताकि संपर्क तोड़ा जा सके।

रिपोर्ट के मुताबिक आगरा के सदर बाजार थाने में 4 मई 2025 को मिशन अस्मिता के तहत दर्ज इस मामले में अब तक 6 राज्यों से 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में दिल्ली और यूपी से तीन प्रमुख आरोपी- जुनैद कुरैशी, रहमान उर्फ महेंद्र पाल और रहीम को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक रहमान पहले ही तीन निकाह कर चुका है। रेस्क्यू की गई युवती इस पूरे मामले की मुख्य गवाह है। उसका कोर्ट में बयान दर्ज हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए देशभर में युवतियों को निशाना बनाता है। मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram