फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में होगा राष्ट्रीय तीरंदाजी का महाकुंभ, 900 से ज्यादा खिलाड़ी करेंगे दमखम का प्रदर्शन

Bokaro news: के कुमार मंगलम खेल स्टेडियम में आगामी 18 से 27 अगस्त 2026 तक आयोजित होनेवाली द्वितीय एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर बोकारो के सर्किट हाउस में बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो की

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: के कुमार मंगलम खेल स्टेडियम में आगामी 18 से 27 अगस्त 2026 तक आयोजित होनेवाली द्वितीय एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर बोकारो के सर्किट हाउस में बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि द्वितीय एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट की राष्ट्रीय मेजबानी इस बार बोकारो जिला तीरंदाजी संघ को सौंपी गयी है।

उक्त बैठक में राष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट को सफल बनाने की रणनीति एवं रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी। इस दौरान तीरंदाजी टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आवासन व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, उद्घाटन एवं समापन समारोह, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, मैदान एवं खेल उपकरण व्यवस्था, तीरंदाजी तकनीकी समिति, चिकित्सा समिति, परिवहन समिति, मीडिया समिति एवं विभिन्न प्रकार के सामग्री कोषांग का गठन किया गया। इस दौरान बताया गया इस भव्य राष्ट्रीय आयोजन में देश के कोने-कोने से शीर्ष तीरंदाज, राष्ट्रीय कोच, देश का प्रतिनिधित्व करने वाले ओलंपियन्स और भारतीय तीरंदाजी संघ के वरिष्ठ तकनीकी पदाधिकारी भाग लेने बोकारो आ रहे हैं।

इतने बड़े पैमाने के राष्ट्रीय खेल आयोजन से न सिर्फ झारखंड बल्कि बोकारो स्टील सिटी की खेल संपदा का गौरव भी पूरे देश में बढ़ेगा। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 900 से अधिक अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय तीरंदाजों व तकनीकी पदाधिकारियों का जमावड़ा लगेगा।

डॉ लंबोदर महतो ने बताया कि यह सौभाग्य की बात है कि इतने बड़े राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन इस बार बोकारो जिला में हो रहा है। मौके पर बोकारो जिला तीरंदाजी संघ की सचिव एंजेला सिंह, कोषाध्यक्ष व राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक करण कुमार कर्मकार, वरीय उपाध्यक्ष शेखर शरदेंदु, रजनीश कुमार, बुद्धेश्वर मुर्मू, मो अजीम, पप्पू कुमार महतो, पंकज कुमार सिन्हा, एसपी घोष, अनिता देवी, गोवर्धन, राजेश करमाली समेत कमिटी के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram