फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा सड़क हादसे में युवक की मौत, पेड़ से भिड़ी बाइक, परिवार में मातम

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा-तांतनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान कोकचो निवासी 35 वर्षीय सचिन निषाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना कोकचो थाना क्षेत्र के हेस्साडीह

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा-तांतनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान कोकचो निवासी 35 वर्षीय सचिन निषाद के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना कोकचो थाना क्षेत्र के हेस्साडीह गांव के समीप सुबह करीब तीन बजे हुई। बताया जा रहा है कि सचिन निषाद अपनी मोटरसाइकिल से कहीं से वापस लौट रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि सचिन बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram