Koderma News: ग्रिज़ली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविका नंदनी कुमारी का नई दिल्ली में 10 से 12 जनवरी 2026 आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु चयन किया गया है

उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने हेतु किया गया है, प्रशिक्षु नंदनी कुमारी ने “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग–2026” के अन्तर्गत श्रेणी में झारखंड राज्य के शीर्ष तीन प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त किया है। उक्त कार्यक्रम में नंदनी कुमारी द्वारा प्रकरण – “भारत की सॉफ्ट पावर :- विकसित भारत के लिए सांस्कृतिक कूटनीति और वैश्विक प्रभाव” पर पी पी टी प्रस्तुतीकरण किया गया। राज्य की ओर से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना महाविद्यालय नहीं बल्कि जिले व राज्य के लिए गौरव का क्षण है।

स्वयंसेविका नंदनी कुमारी का अपने कार्य के प्रति समर्पण, युवा वर्ग को आगे बढ़ाना, विचारों की नवीनता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि स्वयंसेविका नंदनी कुमारी का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। इस सफलता हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा का सतत् मार्गदर्शन रहा है।

 इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन मनीष कपसीमे एवं सचिव अविनाश कुमार सेठ सहित उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी, मुख्य परिचालन अधिकारी तनिष्क सेठ एवं महाविद्यालय के प्राचार्य ने प्रशिक्षु नंदनी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के नवाचार, नेत्तृत्व एवं प्रशिक्षुओं को बढ़ावा देना एवं वैज्ञानिक सोच का सतत् परिणाम है।

 महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक आईं क्यू ए सी समन्वयक डॉ मनीष कुमार पासवान डॉ रविकांत तिवारी, डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ पवन कुमार, , डॉ पूजा कुमारी, डी एल एड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव एवं चुन्नु कुमार सहित महाविद्यालय के सभी सदस्यों ने प्रशिक्षु नंदनी के चयन पर हर्ष प्रकट कर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अपार सफलता हेतु शुभकामनाएं दी हैं।

Share.
Exit mobile version