फॉण्ट कनवर्टर NEW

नालंदा में खुला दूसरा सुधा बिक्री केंद्र, 225 और दीदियों को मिलेगा रोजगार

Biharsharif: कॉफेड एवं जीविका के संयुक्त प्रयास से ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। इसी कड़ी में अस्थावां प्रखंड की सारे पंचायत में जीविका दीदी वंदना देवी को आवंटित जिले के दूसरे

अपनी भाषा में पढ़ें

Biharsharif: कॉफेड एवं जीविका के संयुक्त प्रयास से ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। इसी कड़ी में अस्थावां प्रखंड की सारे पंचायत में जीविका दीदी वंदना देवी को आवंटित जिले के दूसरे सुधा बिक्री केंद्र का शनिवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सारा अशरफ ने विधिवत उद्घाटन किया।

नालंदा जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे कुल 225 नए सुधा बिक्री केंद्र खोले जाने की योजना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और दीदियों की आमदनी में सुधार होगा।

उद्घाटन के दौरान डीडीसी ने वंदना देवी को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ना उनके सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी जरिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस केंद्र के जरिए वंदना देवी आत्मनिर्भरता का बेहतरीन उदाहरण पेश करेंगी।

इस मौके पर कॉफेड के मुख्य कार्यपालक अरविंद कुमार सिंह, जीविका डीपीएम संजय प्रसाद पासवान, पशुधन प्रबंधक राजीव कुमार, संचार प्रबंधक संतोष कुमार, बीपीएम कुमार गौरव और क्षेत्रीय समन्वयक ओम प्रताप सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने वंदना देवी को केंद्र के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। इस पहल से महिला उद्यमिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था दोनों को नई मजबूती मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram