फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुबिल माइंस विवाद पर सांसद जोबा माझी की बड़ी पहल, जल्द होगी त्रिपक्षीय वार्ता

Chaibasa news: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने कहा है कि दुबिल माइंस से जुड़े ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान संवाद और आपसी सहमति से निकाला जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आंदोलनरत ग्रामीणों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा जल्द ही ग्रामीणों,

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने कहा है कि दुबिल माइंस से जुड़े ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान संवाद और आपसी सहमति से निकाला जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आंदोलनरत ग्रामीणों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा जल्द ही ग्रामीणों, माइंस प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों की त्रिपक्षीय बैठक आयोजित कर समाधान का रास्ता तलाशा जाएगा।

रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित दुबिल माइंस पहुंचीं सांसद जोबा माझी ने पिछले दस दिनों से धरना दे रहे ग्रामीणों से करीब एक घंटे तक विस्तार से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार, विस्थापन एवं विकास से जुड़ी अपनी मांगों से अवगत कराया।

सांसद ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की भावनाओं और अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों के साथ बैठकर ऐसा समाधान निकाला जाएगा, जिससे ग्रामीणों के हित सुरक्षित रहें और क्षेत्र का विकास भी बाधित न हो। उन्होंने आंदोलनकारियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों और माइंस प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि स्थानीय बेरोजगारों को दुबिल माइंस में रोजगार में प्राथमिकता दी जाए, गांव के 200 युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए, माइंस से प्रभावित बंजर भूमि का खतियान के आधार पर मुआवजा दिया जाए तथा गांव के आठ चापाकलों पर सौर ऊर्जा आधारित जलमीनार स्थापित की जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण पिछले दस दिनों से दुबिल माइंस के मुख्य द्वार के सामने धरना देकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिससे माइंस में खनन कार्य और अन्य गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। इस अवसर पर ग्राम मुंडा रामलाल चांपिया, दुलाल आइन्द, गुरा मुर्मू, निशा आईंद, सुनील हांसदा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram