Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»रोटरैक्ट क्लब चाईबासा को मिला नया नेतृत्व, विकास गुप्ता बने अध्यक्ष, नई टीम ने ली शपथ
Jharkhand

रोटरैक्ट क्लब चाईबासा को मिला नया नेतृत्व, विकास गुप्ता बने अध्यक्ष, नई टीम ने ली शपथ

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 5, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा का 34वां इंस्टॉलेशन समारोह रविवार को सनशाइन रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विकास गुप्ता ने अध्यक्ष तथा सौरव कुमार गुप्ता ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा, नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, इंस्टॉलिंग ऑफिसर रोटेरियन अनिल शर्मा तथा रोटरी एवं रोटरैक्ट के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद अनिल शर्मा ने विकास गुप्ता को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत विकास गुप्ता ने वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि रोटरैक्ट क्लब लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करता रहा है और नई टीम भी सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की परंपरा को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने जनहित से जुड़े सकारात्मक कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि रोटरैक्ट जैसी युवा संस्थाएं समाज और शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर परिषद और रोटरैक्ट क्लब भविष्य में मिलकर जनहित एवं नगर विकास से जुड़े कई कार्यक्रम संचालित करेंगे।

रोटेरियन अनिल शर्मा ने रोटरी इंटरनेशनल और रोटरैक्ट आंदोलन के इतिहास, उद्देश्यों एवं मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए नई टीम को सेवा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

अपने संबोधन में अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि रोटरैक्ट युवाओं को नेतृत्व और समाज सेवा का सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने, नए सदस्यों को जोड़ने, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं विभिन्न सामुदायिक सेवा परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह किसी एक अध्यक्ष का नहीं, बल्कि पूरी टीम का वर्ष होगा।

नई कार्यकारिणी में विकास गुप्ता अध्यक्ष, सौरव कुमार गुप्ता सचिव, विनय लोढ़ा इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट, रवि अग्रवाल एवं अक्षय कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, सुमित रक्षित एवं निशान चौबे संयुक्त सचिव, अभिषेक कुमार कोषाध्यक्ष, कन्हैया पांडेय क्लब सर्विस डायरेक्टर, आकाश झा वोकेशनल सर्विस डायरेक्टर, अमन गुप्ता कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर, शुभम दास सार्जेंट-एट-आर्म्स, पलक चावला रोटरैक्ट फाउंडेशन डायरेक्टर, आकाश अग्रवाल लिटरेसी चेयरमैन, निशांत कुमार पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर, सौरभ भगत यूथ सर्विस डायरेक्टर, देवल खिरवाल क्लब ट्रेनर तथा प्रणय भालोटिया इंटरनेशनल सर्विस डायरेक्टर बनाए गए।

एडवाइजरी कमेटी में सदाशिव खत्री, सुमित अग्रवाल, विवेक शर्मा, सौरभ मुंधड़ा, राहुल सर्राफ एवं निलाशीष मजूमदार को शामिल किया गया।

समारोह में शालिनी शर्मा (सहायक नगर नियोजक), अनूप हेम्ब्रम (सहायक निदेशक, कृषि विभाग), डॉ. सुमन (महिला कॉलेज), मंटू बिरुवा (ट्राइबल चैंबर ऑफ कॉमर्स), बजरंग अग्रवाल, कुणाल सर्राफ (लायंस क्लब), सत्येन्द्र कुमार, रिंकू कुमार (जायंट्स ग्रुप), रोटरी क्लब की ओर से मदन लाल गुप्ता, पुनीत सेठिया, वीणा मुंधड़ा, अमित पोद्दार, रामावतार अग्रवाल, अशोक गुप्ता एवं गुरमुख सिंह खोखर, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ममता जिंदल, सचिव प्रियंका राठौर, लायंस क्लब ऑफ लावण्या की अध्यक्ष आरती मोदी, वरीशा दोदराजका, शालिनी सर्राफ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

युवाओं को नशे से बचाने की पहल, चैनपुर निवासी ने डीजीपी को भेजा आवेदन

July 5, 2026

घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति न्यायिक हिरासत में भेजा गया

July 5, 2026

पत्नी के बच्चों संग चले जाने से आहत युवक ने दी जान, कुलाही बेंदोरा गांव की घटना

July 5, 2026

RECENT ADDA.

युवाओं को नशे से बचाने की पहल, चैनपुर निवासी ने डीजीपी को भेजा आवेदन

July 5, 2026

घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति न्यायिक हिरासत में भेजा गया

July 5, 2026

पत्नी के बच्चों संग चले जाने से आहत युवक ने दी जान, कुलाही बेंदोरा गांव की घटना

July 5, 2026

गुमला चैनपुर में बीएलओ, मनरेगा कर्मियों और शिक्षकों को एसआईआर कार्य में सहयोग का निर्देश

July 5, 2026

चतरा में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, चुनावी विवाद को लेकर मारपीट, कई घायल

July 5, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.