फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा सदर अस्पताल के खिलाफ मोर्चा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर धरना तय

Chaibasa news: सदर अस्पताल चाईबासा की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आगामी 26 मई 2026 को पुराने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर पोटो हो पार्क में झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: सदर अस्पताल चाईबासा की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आगामी 26 मई 2026 को पुराने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसकी तैयारी को लेकर पोटो हो पार्क में झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि झारखंड में शराब का लाइसेंस आसानी से मिल जाता है, लेकिन लोगों की जान बचाने के लिए सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक को लाइसेंस नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इसे सरकार की निष्क्रियता और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया।

बैठक में मौजूद युवा नेता रेयांश सामड ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले का सबसे बड़ा अस्पताल होने के बावजूद छोटी-छोटी बीमारियों और इलाज के लिए मरीजों को रेफर कर दिया जाता है, जो चिंता का विषय है।

सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर केवल एक घंटे के लिए बैठते हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को बिना जांच कराए वापस लौटना पड़ता है।

रमेश बालमुचू ने कहा कि स्वास्थ्य सभी नागरिकों की जरूरत है और इस आंदोलन में पार्टी और संगठन से ऊपर उठकर लोगों को शामिल होना चाहिए।

बैठक में भगवान सावैयां, रॉबिन आल्डा, शंकर पान, मनोज गोप, कमल तीयू, बिरसिंह बालमुचू, शत्रुघ्न कुंकल, सन्नी देवगम, संजय सरील देवगम, सत्यजीत सुंडी और विकास उगुरसुंडी समेत कई लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram