फॉण्ट कनवर्टर NEW

मासिक मॉनिटरिंग से होगी प्रगति की समीक्षा, राजस्व वृद्धि को मिली प्राथमिकता

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को आंतरिक संसाधन एवं टास्क फोर्स (खनन, उत्पाद एवं परिवहन) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय स्थित सभागार में हुई इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को आंतरिक संसाधन एवं टास्क फोर्स (खनन, उत्पाद एवं परिवहन) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय स्थित सभागार में हुई इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने परिवहन, राज्यकर, खनन, मत्स्य, बाजार समिति, निबंधन, उत्पाद और नीलाम पत्र जैसे आंतरिक वित्तीय संसाधनों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व संग्रहण सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय समन्वय स्थापित कर राजस्व वृद्धि की दिशा में ठोस पहल करें। साथ ही पारदर्शिता और त्वरित कार्यवाही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि नियमित मॉनिटरिंग और मासिक समीक्षा से प्रगति पर नज़र रखी जाएगी, ताकि किसी भी स्तर पर ढिलाई न हो।

उन्होंने कहा कि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई से जिला स्तर पर आंतरिक संसाधन सुदृढ़ होंगे और विकास कार्यों को गति मिलेगी। बैठक के अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने और बेहतर परिणाम लाने का सख्त निर्देश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram