Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»पोटका में बढ़ते मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का दौरा, राहत कार्य और डीडीटी छिड़काव की समीक्षा
Jharkhand

पोटका में बढ़ते मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का दौरा, राहत कार्य और डीडीटी छिड़काव की समीक्षा

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 29, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News:  पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में तेजी से फैल रहे मलेरिया संक्रमण के बीच स्थानीय विधायक संजीव सरदार सोमवार को प्रभावित गांवों में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई आपात बैठक के बाद उन्होंने सीधे ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे बचाव एवं उपचार अभियान की समीक्षा की।

विधायक सबसे पहले सानग्राम गांव पहुंचे, जहां ब्रेन मलेरिया से एक छात्रा की मौत हुई थी। उन्होंने गांव में चल रहे स्वास्थ्य जांच अभियान, घर-घर सर्वे और डीडीटी छिड़काव कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मलेरिया के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि कोई भी घर जांच और दवा वितरण से वंचित न रहे।

इसके बाद संजीव सरदार हरिणा पंचायत के कोंदर गांव पहुंचे, जहां ब्रेन मलेरिया से दो बच्चों की मौत हो चुकी है। उन्होंने मृत बच्चों के पिता महावीर सरदार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

दौरे के दौरान विधायक ने कहा कि मलेरिया की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर डीडीटी छिड़काव और घर-घर स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। उनका आरोप था कि केंद्र सरकार की ओर से पिछले कई वर्षों से डीडीटी छिड़काव की व्यवस्था बंद रहने के कारण मच्छरों के नियंत्रण में कठिनाई आई है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ा है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल बड़े पैमाने पर छिड़काव अभियान चलाने की आवश्यकता बताई।

संजीव सरदार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि सभी प्रभावित गांवों में जांच, दवा वितरण, जागरूकता अभियान और निगरानी को और तेज किया जाए, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को जल्द से जल्द तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ हालात पर नजर रखे हुए है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह के कुलमुंडा बेरीटोली में 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में शोक

June 29, 2026

समय पर धान बीज मिलने से खरीफ खेती की तैयारी तेज, घाघरा के किसान खुश

June 29, 2026

केन्दाडीह में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

June 29, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह के कुलमुंडा बेरीटोली में 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में शोक

June 29, 2026

समय पर धान बीज मिलने से खरीफ खेती की तैयारी तेज, घाघरा के किसान खुश

June 29, 2026

केन्दाडीह में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

June 29, 2026

फोन पर इलाज और एम्बुलेंस में देरी के आरोप, गंभीर हालत में बच्ची रेफर

June 29, 2026

मझगांव में वज्रपात का कहर, युवक की मौत, चार बच्चे घायल, युवती की हालत गंभीर** चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, चार बच्चे घायल हो गए, जबकि एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। लगातार हुई इन घटनाओं से इलाके में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मंझगांव के क्षेत्रीसाई गांव में दोपहर के समय तेज बारिश के बीच 19 वर्षीय विक्की पिंगुवा अपने घर में चार बच्चों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ मौजूद अंजलि सिरका, आयुष सिरका, कृष्ण मुंडा और अंजू सिरका भी वज्रपात से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण सभी को मंझगांव रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विक्की पिंगुवा को मृत घोषित कर दिया। घायल चारों बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मंझगांव थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। इसी दिन मंझगांव के नीचे टोला में भी आकाशीय बिजली गिरने की एक और घटना हुई। इसमें 20 वर्षीय मंतारी पिंगुवा गंभीर रूप से झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। एक ही दिन में वज्रपात की दो घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों के भीतर सुरक्षित रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की अपील की है। साथ ही मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से निर्धारित मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

June 29, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.