फॉण्ट कनवर्टर NEW

घर से 100 मीटर दूर कुएं में मिला लापता युवक, कई सवाल खड़े

Koderma news: चंदवारा 72 दिनों से लापता दर्शील का शव कुएं से बरामद कोडरमा । जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के पिपराडीह से पिछले 72 दिनों से लापता दर्शील बर्णवाल उर्फ सोनू का शव घर से महज़ 100 मीटर की दूरी पर स्थित सुखदेव बर्णवाल

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: चंदवारा 72 दिनों से लापता दर्शील का शव कुएं से बरामद कोडरमा । जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के पिपराडीह से पिछले 72 दिनों से लापता दर्शील बर्णवाल उर्फ सोनू का शव घर से महज़ 100 मीटर की दूरी पर स्थित सुखदेव बर्णवाल के घर से सटे एक कुएं से संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है।

बताते चलें कि दर्शील पिछले 19 नवंबर से लापता था और परिजन व पुलिस के द्वारा लगातर उसकी खोजबीन की जा रही थी। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव के बाहर आते ही आसपास के सैकड़ो लोगों की भीड़ वहाँ इकट्ठा हो गई। इसी बीच दर्शील बर्णवाल उर्फ सोनू के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव के कपड़े को देखते ही उन्हें आशंका हुई की कुएं से बरामद शव दर्शील का ही है। हालांकि कुएं से बरामद शव के पैंट के पैकेट से मिले मोबाइल से दर्शील के शव की पहचान की गई।

इधर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया गया। जहां उसके पैकेट से बरामद मोबाइल फोन को देखते ही परिजनों ने यह पुष्टि कर दी कि उक्त शव दर्शील का ही है। बताते चलें कि शव की स्थिति देखकर यह साफ प्रतीत होता है कि यह शव उक्त कुएं में तकरीबन 2 महीने पहले से ही गिरा हुआ था। क्योंकि शव पूरी तरह से सड़ गल चुका है। मृतक के मामा अशोक बर्णवाल का कहना है कि शव को देखकर यह साफ प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर उसे कुएं में फेंक दिया गया है। उन्होंने पुलिस से गुजारिश की है कि इस मामले को आत्महत्या का रूप न दिया जाए और उचित जांच करते हुए जो भी दोषी हो उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाय।

19 नवंबर को अपने शादी से ठीक 10 दिन पहले अचानक दर्शील अपने घर से लापता हो गया था। उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी उसके घर के आसपास ही मिला था। दर्शील की खोजबीन के लिए लगातार उसके स्वजन और स्थानीय लोग आंदोलन कर रहे थे और उसे ढूंढने की पुलिस से गुहार भी लगा रहे थे, लेकिन गुरुवार की शाम घर से महज कुछ कदम की दूरी पर ही स्थित सुखदेव मोदी के कुएं से शव बरामद किया गया है जो कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram