फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में मदरसा कासमिया का वार्षिक कार्यक्रम, प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन

Koderma news: मदरसा कासमिया खादिमूल उलूम असनाबाद कोडरमा का वार्षिक कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने प्रतिभा से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू व

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: मदरसा कासमिया खादिमूल उलूम असनाबाद कोडरमा का वार्षिक कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने प्रतिभा से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू व अरबी में तकरीर प्रस्तुत कर लोगों की खूब शाबाशी बटोरी।

वही नात व अन्य कलामो के जरिए लोगों के दिलों को भाईचारा व एकता के जज्बा से उत्प्रोत कर दिया। मौके पर बच्चों के द्वारा तराना,अंग्रेजी, उर्दू, हिन्दी में स्पीच प्रस्तुत किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को इनाम देकर उनकी हौसला अफजाई की गई। मौके पर मदरसा कासमिया खादिमूल उलूम के मोहतमीम जनाब मुफ्ती नसीम कासमी ने कहा कि तालीम हासिल करना निहायत ही जरूरी है ।

अल्लाह के नबी ने फरमाया है कि इस्लाम में हर बालिग मर्द और औरत को तालीम हासिल करना फर्ज है, इसलिए हम सबको चाहिए की तालीम पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक, नैतिक व रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम का संचालन मौलाना शमीम साहब ने किया। कुछ विद्यार्थियों ने हिफ़्ज़ और नाज़िरा क़ुरआन का प्रदर्शन किया, जिससे लोग प्रभावित हुए।

मौके पर मौलाना अख्तर ,कारी अब्दुल रऊफ, मौलाना शमीम, कारी मुआज, हाफिज अब्दुल्ला, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती सरफराज,मास्टर मसूद, मास्टर नजमुल हुदा सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक व बच्चे मौजूद थे । कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र क़ुरआन की तिलावत से हुआ, जिसके बाद नात-ए-पाक और हम्द प्रस्तुत की गई। वही कार्यक्रम का समापन सामूहिक दुआ के साथ कारी कबीर साहब ने कराई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram