Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, चार राउंड गोली चलाकर फरार हुए अपराधी

रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई है। कांके रिंग रोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) के पेट्रोल पंप पर बाइक सवार अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर कांके थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

बाइक से पहुंचे थे अपराधी

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात बाइक से कुछ बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग के बाद सभी वहां से भाग निकले। पुलिस ने मौके से गोली का खोखा बरामद किया है। घटना के समय पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

CCTV में कैद हुई बदमाशों की तस्वीर

पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में अपराधियों की तस्वीर कैद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस फुटेज की जांच कर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर गोलीबारी क्यों की। पुलिस रंगदारी समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।

ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *