फॉण्ट कनवर्टर NEW

मंत्री सत्यानन्द भोगता ने हंटरगंज प्रखंडवासियों को दिया बड़ा तौहफा

Chatra : झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानन्द भोगता ( Satyanand Bhogta ) ने शनिवार को जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजनांतर्गत पंचायत कोबना के ग्राम कोबना में स्कूल से सोवादाग पथ पर स्थित नीलांजन नदी पर

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra : झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानन्द भोगता ( Satyanand Bhogta ) ने शनिवार को जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजनांतर्गत पंचायत कोबना के ग्राम कोबना में स्कूल से सोवादाग पथ पर स्थित नीलांजन नदी पर लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से व नावाडीह के ग्राम खूंटीकेवाल में चेतना भारती के पास घररी नदी पर लगभग 04 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण होने वाले दो बड़े पुलों का विधिवत शिलान्यास किया।

वे यहां करमा पूजा पर हंटरगंज प्रखण्ड क्षेत्रवासियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। इस दौरान मंत्री सत्यानन्द भोगता ( Satyanand Bhogta )  ने कहा कि हमारी सरकार हरेक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। जिले का समुचित विकास हमारी प्राथमिकता है। जिले में रोड़, पुल, स्कूल, नली, सड़क आदि का जाल बिछाया जा रहा है जिससे लोगों को भरपूर सहूलियत पहुंच रहा है। मौके पर राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, जिला मंत्री प्रतिनिधि चन्द्रिका यादव, प्रखंड मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, जिलापरिषद अध्यक्ष ममता देवी, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक यादव, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रदेव यादव, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, कपिल यादव, देवधारी यादव समेत कई उपस्थित थे।

इस खबर को भी पढ़ें : विधवा से अफेयर में सौतेले भाई को मौ’त के घाट उतारा, जानें पूरा मामला..

इस खबर को भी पढ़ें : PM मोदी 15 सितंबर को झारखंड आएंगे, जमशेदपुर में आधे घंटे का रोड शो

इस खबर को भी पढ़ें : हेमंत सोरेन का आरोप: सांसद-विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रहे है केंद्रीय मंत्री

इस खबर को भी पढ़ें : सीएम ने गिरिडीह और धनबाद को दिया ₹465 करोड़ योजनाओं का सौगात

इस खबर को भी पढ़ें : रांची के इस क्षेत्र में भेड़ियों के आतंक, दो लोग को किया घायल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram