फॉण्ट कनवर्टर NEW

PM मोदी 15 सितंबर को झारखंड आएंगे, जमशेदपुर में आधे घंटे का रोड शो

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) 15 सितंबर को झारखंड आयेंगे। वह जमशेदपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। साथ ही गोपाल मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित सभा में शामिल होंगे। इस दौरान उनका रोड-शो भी होगा।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) 15 सितंबर को झारखंड आयेंगे। वह जमशेदपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। साथ ही गोपाल मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित सभा में शामिल होंगे। इस दौरान उनका रोड-शो भी होगा। पीएम मोदी झारखंड में लगभग छह घंटे रहेंगे।

पीएम  मोदी रविवार को सुबह 8:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। फिर सोनारी हवाई अड्डा से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। साथ ही 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। जमशेदपुर में उनका आधे घंटे का रोड-शो होगा।

रोड शो करते हुए पीएम मोदी गोपाल मैदान पहुंचेंगे और वहां सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:45 बजे रांची लौटेंगे। इसके बाद अहमदाबाद चले जायेंगे।

पीएम मोदी के कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर ये है तैयारी

जमशेदपुर में पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय के स्तर से सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा को लेकर आतंकवाद निरोधी दस्ते की हीट टीम के अलावा 3000 से अधिक पुलिस अफसरों और जवानों की तैनाती की गयी है।

पीएम के कार्यक्रम को लेकर विभिन्न जिलों और प्रशिक्षण केंद्र से 115 इंस्पेक्टर, 650 सब इंस्पेक्टर और एएसआई, 2550 पुरुष लाठी बल, 250 महिला लाठी बल, 250 सशस्त्र बल, यातायात व्यवस्था के लिए 100 अतिरिक्त जवान, बीडीडीएस की दो टीम, आतंकवाद निरोधी दस्ता की तीन हीट टीम, टीयर गैस की दो टीम और दो कंपनी रैप की तैनाती की गयी है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी द्वारा प्रोटोकॉल तथा सुरक्षा मापदंडों को सुनिश्चित करने के लिए सीनियर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है।

इस खबर को भी पढ़ें : पीएम मोदी से मिले लॉकहीड मार्टिन सीईओ, जानिए क्या हुई बात

इस खबर को भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर के जाति जनगणना बयान पर पीएम मोदी ने दी तारीफ

इस खबर को भी पढ़ें : मोदी फैंन निकले चांसलर नेहमर….सेल्फी पोस्ट कर लिखा..

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram