फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

रांची के इस क्षेत्र में भेड़ियों के आतंक, दो लोग को किया घायल

Ranchi : रांची के बुढ़मू में भेड़ियों के हमले से 2 लोग घायल हो गये। दोनो का इलाज सीएचसी में चल रहा है। उन्हें एंटीरेबीज का इंजेक्शन दे दिया गया है। फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। घायलों में बैजा भुइंया 55

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi : रांची के बुढ़मू में भेड़ियों के हमले से 2 लोग घायल हो गये। दोनो का इलाज सीएचसी में चल रहा है। उन्हें एंटीरेबीज का इंजेक्शन दे दिया गया है। फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। घायलों में बैजा भुइंया 55 साल और बहुरा गंझू 50 साल शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार बैजा भुइंया बहुरा गंझू जंगल में बकरी चराने गये थे। इस दौरान वे सूखी लकड़ी चुनने के लिए जंगल के अंदर चले गये थे। इसी बीच दो भेड़िये उनकी बकरी के पास पहुंच गये। बकरियों की आवाज सुनकर वे उधर भागे तो भेड़ियों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर ग्रामीण जंगल की ओर गये तो देखा कि वे लहूलूहान पड़े हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

आनन फानन में दोनों को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत स्थिर बतायी जा रही है। डॉक्टरों ने कहा है कि दोनों को एंटीरेबीज का इंजेंक्शन दिया गया। इधर गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अकेला जंगल की ओर न जाए। घटना के बाद से गांव के लोग डर के साये में जी रहे हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : हेमंत सोरेन का आरोप: सांसद-विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रहे है केंद्रीय मंत्री

इस खबर को भी पढ़ें : RIMS में महिला डॉक्टर से छेड़खानी, डॉक्टरों का हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram