फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

हेमंत सोरेन का आरोप: सांसद-विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रहे है केंद्रीय मंत्री

Jamshedpur : CM हेमंत सोरेन मंगलवार को जेएमएम के पूर्व नेता चंपाई सोरेन के क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधायकों और सांसदों को खरीदने और पार्टी को तोड़ने के लिए केंद्रीय मंत्री घूम रहे हैं। CM हेमंत सोरेन ने भारतीय

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jamshedpur : CM हेमंत सोरेन मंगलवार को जेएमएम के पूर्व नेता चंपाई सोरेन के क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधायकों और सांसदों को खरीदने और पार्टी को तोड़ने के लिए केंद्रीय मंत्री घूम रहे हैं। CM हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों-सांसदों को खरीदने और तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूर्व सीएम और अपने मंत्रिमंडल में सहयोगी रहे चंपई सोरेन के प्रभाव वाले कोल्हान प्रमंडल के चांडिल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, केंद्र सरकार के मंत्री और भाजपा के नेता हमारे राज्य में विधायकों-सांसदों को खरीदने के लिए घूम रहे हैं। ये पैसे के बल पर पार्टी को तोड़ते हैं। कभी बोलते हैं कि इतने विधायक हमारे साथ हैं तो कभी कहते हैं इतने सांसद हमारे साथ हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि जनता इनको नहीं चुनती है, ये लोग पैसे से सरकार बनाते हैं। राज्य की जनता को ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए तैयार रहना चाहिए। ऐसा लगता है कि पैसा छापने की मशीन इन लोगों ने घर में रख ली है और सोचते हैं कि इसकी बदौलत पूरे देश पर कब्जा कर लेंगे।

उन्होंने आगे कहा, हमने जब 2019 में सरकार बनाई, उसके दूसरे दिन से ही इसे गिराने की साजिश रची जाने लगी। सरकार बनने के बाद दो साल तक हम कोविड की चुनौतियों से जूझते रहे और उसके बाद दो साल तक विपक्षियों ने हमारे पीछे ईडी-सीबीआई लगा दी। हमें लगातार परेशान करते रहे। इन्हें पसंद नहीं है कि मैं राज्य के गरीब-गुरबों, बूढ़े-बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए काम कर सकूं।झूठे आरोप में जेल में डालने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, इनको पता नहीं है कि यह वीरों की धरती है। हम गोली-बंदूक से भी नहीं डरते तो जेल का डर दिखाकर हमारा क्या बिगाड़ लेंगे।केंद्र पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सोरेन ने कहा कि हमारे राज्य में मनरेगा के तहत मजदूरों को पूरे देश में सबसे कम मजदूरी दी जाती है और यह पैसा भी लंबे समय से रोक कर रखा गया है।

इस खबर को भी पढ़ें : सीएम ने गिरिडीह और धनबाद को दिया ₹465 करोड़ योजनाओं का सौगात

इस खबर को भी पढ़ें : मंईयां सम्मान योजना: 13 लाख महिलाओं को मिली पहली किस्त

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram