फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में Glitz & Glam Exhibition का मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन

रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शनिवार को रांची में JCI Ranchi Udaan द्वारा आयोजित Glitz & Glam Exhibition का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया

अपनी भाषा में पढ़ें

 रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शनिवार को रांची में JCI Ranchi Udaan द्वारा आयोजित Glitz & Glam Exhibition का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और उनके उत्पादों, नवाचारों तथा उद्यमिता के अनुभवों की जानकारी ली।

महिला उद्यमिता को बताया प्रेरणादायी पहल

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनी महिला उद्यमिता, स्थानीय प्रतिभा और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए बाज़ारों तक पहुंच बनाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का प्रभावी मंच उपलब्ध कराते हैं।

महिला उद्यमियों को मिलता है व्यवसाय बढ़ाने का अवसर

उन्होंने कहा कि Glitz & Glam Exhibition एक प्रतिष्ठित और लंबे समय से आयोजित होने वाला आयोजन है, जिसका सफल संचालन JCI Ranchi Udaan की महिलाएं करती हैं। प्रदर्शनी में ज्वेलरी, गारमेंट्स, होम डेकोर सहित विभिन्न उत्पादों के माध्यम से महिला उद्यमियों की रचनात्मकता और नवाचार की झलक देखने को मिलती है।

मंत्री ने कहा कि हर वर्ष लोग इस प्रदर्शनी का इंतजार करते हैं और यह आयोजन स्थानीय महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने का बेहतर अवसर प्रदान करता है।

सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण आजीविका मिशन और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन अधिक से अधिक महिलाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करेंगे और झारखंड के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में उनकी भागीदारी को और मजबूत बनाएंगे।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में JCI Ranchi Udaan की प्रेसिडेंट जेएफएम डॉ. प्रिया लखोटिया, सेक्रेटरी पूजा बुधिया, फाउंडर प्रेसिडेंट जीएफएस राखी जैन सहित संस्था के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram