अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : राँची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुपुर अखाड़ा के पास हुए रविंद्र मुंडा हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया है। बरामद हथियार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों और घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। राँची पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

