फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना: मेहंदीगंज में 32 लाख के नशीले सिरप और इंजेक्शन जब्त, एक गिरफ्तार

पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में एक्साइज विभाग और पटना मद्य निषेध विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 32 लाख रुपये से अधिक कीमत के नशीले सिरप और इंजेक्शन बरामद किए गए।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र स्थित शिवचक कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग (EBI) और पटना मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले सिरप और इंजेक्शन बरामद किए हैं। जब्त किए गए सामान की अनुमानित कीमत 32 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

गुप्त सूचना पर गठित की गई संयुक्त टीम

अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद एक्साइज विभाग (EBI) और पटना मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसके बाद क्षेत्र की घेराबंदी कर शिवचक कॉलोनी में छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान मेहंदीगंज निवासी रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

नशे में इस्तेमाल होने की आशंका

प्रशासन के अनुसार, बरामद सिरप और इंजेक्शन का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। इतनी बड़ी मात्रा में इनकी बरामदगी से अवैध कारोबार के संगठित नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है बरामदगी

एक्साइज कमिश्नर प्रेम कुमार ने बताया कि मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में इससे पहले भी नशीले सिरप और इंजेक्शन की बरामदगी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram