Patna: बिहार सरकार की खेल नीतियों और खिलाड़ियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगा है। राज्य सरकार का दावा है कि आधुनिक खेल अवसंरचना, छात्रवृत्ति, नकद पुरस्कार और ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ जैसी योजनाओं के जरिए खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कई खिलाड़ियों ने भी सरकार के सहयोग और प्रोत्साहन को अपनी उपलब्धियों में महत्वपूर्ण बताया है।
Read more: बिहार में ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 19 खिलाड़ियों को बांटे नियुक्ति पत्र
खिलाड़ियों को मिल रहा प्रोत्साहन
एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के पदक विजेता सेतु मिश्रा ने कहा कि यदि बिहार सरकार का सहयोग और लगातार प्रोत्साहन नहीं मिला होता, तो उनके लिए यह उपलब्धि हासिल करना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रही हैं।
19 खिलाड़ियों को मिले नियुक्ति पत्र
राज्य सरकार के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति-पत्र और खेल छात्रवृत्ति के चयन-पत्र सौंपे। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर नियुक्ति दी गई है।
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना का लाभ
सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत खिलाड़ियों को डीएसपी, दरोगा, पंचायती राज पदाधिकारी सहित विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्ति दी जा रही है। खेल विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 161 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।
Read more: हॉकी स्टार सावन कुमार को मिला खास सम्मान; मंत्री श्रेयसी सिंह ने कही ये बड़ी बात
खिलाड़ियों ने बयां की सरकार की पहल
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी आकाशदीप ने बिहार में खेलों के क्षेत्र में हो रहे व्यापक बदलाव, विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना, ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना, खेल छात्रवृत्ति सहित खिलाड़ियों के हित में संचालित विभिन्न पहलों की सराहना की। साथ ही उन्होंने बिहार के युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन… pic.twitter.com/qpQUC8OMEb
— Bihar State Sports Authority (@BSSABihar) July 24, 2026
बिहार सरकार की खेल नीतियों से राज्य की खेल संस्कृति में क्रांतिकारी बदलाव आया है। पूरे राज्य में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का तीव्र विकास किया जा रहा है। “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। – आकाशदीप, क्रिकेटर, भारतीय क्रिकेट टीम
मैं भारत में अभी मुख्य धावक के रूप में जाना जा रहा हूं। बिहार सरकार के द्वारा हमारे जैसे खिलाड़ियों के लिए कई योजना काम कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत मेरा चयन हुआ है। इसके लिए मैं बिहार सरकार का शुक्रिया अदा करता हूँ। – विभास्कर कुमार, एथलेटिक्स
कॉमनवेल्थ यूथ शतरंज चैंपियनशिप-2026 की ब्लिट्ज स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की वजह से मुझे खेल सम्मान से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को सपनें साकार करने के लिए प्रोत्साहित और सम्मानित किया जा रहा है। – मरियम फ़ातिमा
Read more: बिहार खेल प्रतिभा खोज अभियान 15 सितंबर से, हर पंचायत में खिलाड़ियों का होगा चयन




