फॉण्ट कनवर्टर NEW

शादी का वादा टूटा तो खुला राज… इंस्टा प्रेमी गया जेल

Bokaro News: कथारा की एक युवती को सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) ज़रिये शादी का सपना दिखाकर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी अमन आनंद कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: कथारा की एक युवती को सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम)  ज़रिये शादी का सपना दिखाकर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी अमन आनंद कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा है, क्योंकि आरोपी पहले से शादीशुदा निकला।

सोशल मीडिया से शुरू हुई बात, भरोसा बना दर्द की वजह

पुलिस के अनुसार युवती और अमन की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत मोबाइल पर लंबी चलने लगी और अमन ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया। युवती भी उस पर विश्वास कर बैठी। इसी बीच 12 नवंबर को अमन कथारा पहुँचा और युवती को अपने साथ ले गया। परिजनों ने जब युवती को घर पर नहीं पाया, तो बोकारो थर्मल थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने युवक-युवती की तलाश शुरू की।

मोबाइल लोकेशन ने खोला रास्ता, रात में बरामद हुए दोनों

थाना प्रभारी पिंकु कुमार यादव ने बताया कि टीम ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी तरीकों से दोनों का पता लगाया। आखिर 19 नवंबर की रात पुलिस ने युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया और अमन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि अमन पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। यह जानकर युवती का भरोसा पूरी तरह टूट गया और उसने पुलिस में पूरा मामला बताया।

शादी का झांसा देकर शोषण, आरोपी पहुँचा जेल

युवती के बयान और परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवक ने साफ-साफ स्वीकार किया है कि वह शादीशुदा है, इसलिए वह युवती से विवाह नहीं कर सकता था। इसी दौरान उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे।

इस खबर भी पढ़ें: बोकारो में इंस्टा प्रेम का ड्रामा, पत्नी की एंट्री से मामला उलझा!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram