Lohardaga news: 65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को कुडू प्रखंड स्तरीय स्टेडियम स्थित राजकीयकृत गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय, माराडीह के खेल मैदान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल शिक्षक संतोष टोप्पो, अंजना खलखो, विपिन किशोर लकड़ा, रणजीत मिश्रा एवं विशाल संदीप कुजूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रवेश शाह उपस्थित रहे, जबकि मंच संचालन वरीय शिक्षक विजय कुमार साहू ने किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबले खेले गए। फाइनल में राजकीयकृत गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय, माराडीह ने राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, हेंजला को 2-0 से हराकर प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप अपने नाम किया।
इस जीत के साथ माराडीह की टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है और अब वह कुडू प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। विद्यालय परिवार एवं खेल प्रेमियों ने विजेता टीम को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
