फॉण्ट कनवर्टर NEW

बैंक से पैसे निकालते ही हुआ बड़ा खेल, 12 हजार ले उड़े ठग!

Chaibasa News: मनोहरपुर केनरा बैंक, मनोहरपुर शाखा के बाहर एक व्यक्ति से ठगी किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला उस समय सामने आया जब ग्राम काशीजोड़ा निवासी गणेश लकड़ा (40) ने पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: मनोहरपुर केनरा बैंक, मनोहरपुर शाखा के बाहर एक व्यक्ति से ठगी किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला उस समय सामने आया जब ग्राम काशीजोड़ा निवासी गणेश लकड़ा (40) ने पुलिस को बताया कि वह बैंक में 12,000 रुपये जमा करने गए थे। इसी दौरान तीन लोगों ने उन्हें 1,50,000 रुपये जमा कराने के बदले ‘ज्यादा पैसा’ देने का लालच देकर बहला फुसलाया।

आरोपियों ने रूमाल में लिपटा हुआ 1,50,000 रुपये का बंडल उनके हाथ में थमा दिया, जो बाद में कागज से बना नकली प्ररूप निकला। बदले में तीनों ने गणेश लकड़ा से 12,000 रुपये ठगी से ले लिए।

घटना की जानकारी मिलने पर वादी और ग्रामीणों ने तीनों संदिग्ध नीरज कुमार सहनी, सतेन्द्र कुमार सहनी और मुरारी महतो, सभी निवासी चांद पारसा, थाना केसिरीया, जिला मोतीहारी (बिहार) को पकड़कर थाना लाया।

मामले में मनोहरपुर थाना कांड संख्या 40/2025 दर्ज किया गया। पुलिस ने उनके पास से चार एटीएम कार्ड, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, ठगे हुए 12,000 रुपये तथा रूमाल में रखा नकली बंडल बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस तरह की घटनाओं को पहले भी अंजाम दे चुके हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram