फॉण्ट कनवर्टर NEW

20 दिन से खड़ी ट्रेलर बनी चोरों का निशाना, तीन चक्के और रिम लेकर फरार

koderama News: कोडरमा थाना अंतर्गत पत्थलडीहा निवासी रफीक मियां ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर खड़ी ट्रेलर गाड़ी से करीब एक लाख रुपये मूल्य के रिम और तीन चक्का चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी

अपनी भाषा में पढ़ें

koderama News: कोडरमा थाना अंतर्गत पत्थलडीहा निवासी रफीक मियां ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर खड़ी ट्रेलर गाड़ी से करीब एक लाख रुपये मूल्य के रिम और तीन चक्का चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। रफीक मियां ने बताया कि उक्त गाड़ी उनके पुत्र अख्तर अंसारी ने एग्रीमेंट पर ली थी। गाड़ी में रंग-रोगन का काम करवाया गया था और उसे सूखने के लिए पिछले 20 से 25 दिनों से पत्थलडीहा पेट्रोल पंप के समीप खड़ा किया गया था। गाड़ी में इंजन नहीं लगा हुआ था। बुधवार की शाम जब उन्होंने गाड़ी को देखा तो उसके तीन चक्के और कीमती रिम गायब पाए गए। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने कोडरमा थाना पहुंचकर इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram