Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल, तीन इंजीनियर सस्पेंड

झारखंड के साहिबगंज में पतना-हिरणपुर सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर पथ निर्माण विभाग ने सख्त कदम उठाया है। विभाग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यपालक अभियंता समेत तीन इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, एक सेवानिवृत्त कनीय अभियंता के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज में पतना-हिरणपुर सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर पथ निर्माण विभाग ने सख्त कदम उठाया है। विभाग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यपालक अभियंता समेत तीन इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, एक सेवानिवृत्त कनीय अभियंता के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। यह मामला 17.50 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और अनियमितता से जुड़ा है।

जांच रिपोर्ट के बाद तीन अभियंताओं पर गिरी गाज

जानकारी के अनुसार, पतना-हिरणपुर सड़क की गुणवत्ता को लेकर विभाग को शिकायत मिली थी। इसके बाद जांच टीम गठित की गई। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया अनियमितता सामने आने पर साहिबगंज पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

इसके अलावा राजमहल पथ अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता रामजीवन पासवान और राजमहल पथ प्रशाखा के कनीय अभियंता शत्रुध्न प्रसाद राय को भी सस्पेंड किया गया है। तीनों के खिलाफ झारखंड सरकारी सेवक नियमावली, 2016 के तहत कार्रवाई की गई है।

रिटायर्ड इंजीनियर के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश

इस मामले में बरहरवा-1 पथ प्रशाखा के सेवानिवृत्त कनीय अभियंता राम दयाल मंडल के खिलाफ भी विभाग ने कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। सेवानिवृत्त होने के कारण उनके खिलाफ झारखंड पेंशन नियमावली के नियम 43(बी) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

निलंबित अभियंताओं का मुख्यालय रांची तय

पथ निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि में तीनों अभियंताओं को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। इस दौरान उनका मुख्यालय रांची स्थित मुख्य अभियंता (यातायात) के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। संबंधित अभियंताओं की अंतिम जिम्मेदारी विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय होगी।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *