फॉण्ट कनवर्टर NEW

पोटका में ब्राउन शुगर सप्लायर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 पुड़िया के साथ गिरफ्तार

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पोटका थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इलाके में सक्रिय ब्राउन शुगर सप्लायर देवल मंडल को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 15

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पोटका थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इलाके में सक्रिय ब्राउन शुगर सप्लायर देवल मंडल को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसका कुल वजन करीब 2.35 ग्राम बताया गया है।

पुलिस के अनुसार देवल मंडल लंबे समय से हाता, हल्दीपोखर, रसूनचोपा, कलिकापुर समेत आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर की आपूर्ति कर रहा था। लगातार मिल रही गुप्त सूचनाओं के आधार पर पोटका पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया और उसे धर दबोचा। पूछताछ में नशीले पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने बताया कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram